पालमपुर गाँव की कहानी कक्षा 9 ncert book solution

इस पथ एक एक काल्पनिक कहानी के माध्यम से आर्थिक क्रिया के बारें में बताया गया है। गाँव का नाम पालमपुर है। पालनपुर में की मुख्या आर्थिक क्रिया कृषि है जबकि इन सब के अलावा पालमपुर में कई आर्थिक क्रियाएँ होती है जैसे- लघुस्तरी विनिर्माण कार्य, डेयरी, परिवहन आदि। 

ncert answer


पालमपुर गाँव की कहानी पाठ से जितने महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जा सकते है उन सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ दी गयी गयी है। सर्वप्रथम वास्तुनिष्ट प्रश्न-उत्तर को देखेंगे फिर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें इसके बाद महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को दिया गया है। प्रश्न-उत्तर को बहुत ही सावधानी पूर्वक समाधान दिया गया है लेकिन फिर यदि कोई त्रुटि आपको लगती है तो कमेंट बॉक्स में अपना शिकायत जरूत दर्ज करें। हम कोशिसि करेंगे जल्दी है सुधार करने की।

पालमपुर गाँव की कहानी: महत्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर। 

प्रश्न:1. पालमपुर की मुख्य आर्थिक क्रिया क्या है?
(a) खेती 
(b) व्यवसाय 
(c) सेवा 
(d) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न:2. रायगंज पालमपुर से कितने दुरी पे थी?
(a) 1 किलोमीटर 
(b) 2 किलोमीटर 
(c) 3 किलोमीटर 
(d) 5 किलोमीटर 

प्रश्न:3. पालमपुर में विभिन्न जातियों के कितने परिवार रहते है?
(a) 400 परिवार 
(b) 450 परिवार 
(c) 500 परिवार 
(d) 550 परिवार 

प्रश्न:4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उत्पादन का साधन है?
(a) भूमि 
(b) श्रम 
(c) पूँजी 
(d) इनमें से सभी 

प्रश्न:5. पालमपुर में कितने प्रतिशत लोग जीविका के लिए कृषि पर उपलब्ध है?
(a) 50 प्रतिशत
(b) 75  प्रतिशत
(c) 90 प्रतिशत
(d) 100 प्रतिशत

प्रश्न:6. पालमपुर गाँव भारत के किस राज्य के गाँव से मिलती है?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) बिहार 
(c) झारखण्ड 
(d) पक्षिम बंगाल 

प्रश्न:7. कारीफ़ की खेती किस मौसम में की जाती है?
(a) सरद ऋतू में  
(b) ग्रीष्म ऋतू में 
(c) पतझड़ ऋतू में 
(d) वर्षा ऋतू में 

प्रश्न:8. रबी की खेती किस मौसम में की जाती है?
(a) सरद ऋतू में  
(b) ग्रीष्म ऋतू में 
(c) पतझड़ ऋतू में 
(d) वर्षा ऋतू में 

प्रश्न:9. पालमपुर के किसान फसल को कहाँ के मंडी में बेचते है?
(a) गोपालगंज 
(b) राजगंज 
(c) रायगंज 
(d) महराजगंज 

प्रश्न:10. किसी भूमि में, एक से ज्यादा फसल उपजाने की क्रिया को क्या कहते है?
(a) मिश्रित फसल प्रणाली 
(b) बहुविध फसल प्रणाली 
(c) एकल फसल प्रणाली 
(d) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न:11. हरित क्रांति का संबंध है?
(a) अनाज उत्पादन से 
(b) दुग्ध उपत्पादन से 
(c) उर्वरक के उतपादन से 
(d) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न:12. रासायनिक खाद का सर्वाधिक प्रयोग भारत के किस राज्य में होता है?
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) पंजाब 
(c) हरियाणा 
(d) बिहार 

प्रश्न:13. सरकार ने पालमपुर में श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी कितनी तय की है?
(a) 80 रूपए 
(b) 100 रूपए 
(c) 115 रूपए 
(d) 150 रूपए 

प्रश्न:14. पालमपुर के लोग खेती के लिए ऋण कहाँ से लेते है?
(a) बैंक से 
(b) साहूकारों से 
(c) सरकार से 
(d) इनमें से कोई नहीं 

प्रश्न:15. निम्नलिखित में से किसकी सुविधा पालमपुर में हैं?
(a) विद्यालय 
(b) स्वास्थ्य केंद्र 
(c) बिजली 
(d) इनमें से सभी 

सभी प्रश्नों के उत्तर के यहाँ देखें: 1-a, 2-c, 3-b, 4-d, 5-b, 6-a, 7-d, 8-a, 9-c, 10-b, 11-a, 12-b, 13-c, 14-b, 15-d.

पालमपुर गाँव की कहानी: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। 

  1. भूमि उत्पादन के                     साधन कहलाते हैं। ( स्थिर /परिवर्तनशील)
  2. प्रत्येक श्रमिक उत्पादन के लिए आवश्यक                 प्रदान करते है। (श्रम /पूँजी )
  3. वर्ष में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल पैदा करना                   फसल प्रणाली कहलाती है। (भिन्न / बहुविध )
  4. सर्दी के मौसम में खेतों में                   उगाया जाता है। (चावल/गेँहू )
  5. 1960 के दशक में खाद्दान संकट को दूर करने के लिए                क्रांति लाया गया। (भूरा /हरित )
सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ देखें: 1. स्थिर, 2-श्रम, 3-बहुविध, 4-गेंहूँ, 5-हरित 

पालमपुर गाँव की कहानी: अति महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर।

नोट: ध्यान रहे यहाँ पर पुस्तक के सभी प्रश्नो के उत्तर नहीं दिए गए है। आपको यहाँ पर सिर्फ उन्हीं प्रश्नों के हल मिलेंगे जिसकी परीक्षा में आने की संभावन सबसे ज्यादा है। अर्थात आपके परीक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों को ही यहाँ दिया गया है। ये सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है। 

प्रश्न:1. उत्पादन के विभिन्न साधन कौन-कौन से है?
उत्तर: उत्पादन के के लिए कई साधनों की आवश्यक्ता होती है जिमे भूमि, श्रम, पूँजी और उद्यम शामिल है। उत्पादन क्रिया में इनका सम्मिलित रूप से प्रयोग किया जाता है। इन सब के बिना उत्पादन संभव नहीं है। 

प्रश्न:2. आर्थिक क्रिया क्या होती है? पालमपुर गाँव में कौन-कौन से आर्थिक क्रियाएँ होती है। 
उत्तर: वैसी क्रियाएँ जिससे आय की प्राप्ति होती है आर्थिक क्रिया कहलाती है। पालपुर में खेती, व्यापर और सेवाओं आदि सभी प्रकार की आर्थिक क्रिया होती है। अर्थात पालमपुर गाँव में किसी न किसी रूप से धन कमाने के लिए जितने भी कार्य होते है, सभी आर्थिक क्रिया है। 

प्रश्न:3. पालमपुर में बिजली बिजली के प्रसार ने किसानों की किस तरह मदद की है?
उत्तर: पालमपुर में बिजली के प्रसार ने किसानों की बहुत मदद की। बिजली के प्रसार से पहले किसान सिंचाई के लिए रहट का प्रयोग करते थे। इससे बड़े खेतों में सिंचाई करने में बड़ा कठिन होता था और किस कारन सिंचाई के अभाव में कम भू-भाग पर ही खेती हो पति थी। बिजली के आ जाने से अब किसानों मोटर पम्प का इस्तेमाल करते है इससे पहले की तुलना में अधिक भू-भाग पर कम समय में सिंचाई हो जाती है। 

प्रश्न:3. क्या सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है? क्यों?
उत्तर: हाँ, सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाना अति महत्वपूर्ण है। सिंचाई के अभाव के कारन ही कृषि योग्य भूमि का एक बड़ा भाग परती रह जाती है। जिस कारन देश में अनुमानित फसल उत्पादन से बहुत काम मात्रा में उत्पादन होती है और इससे देश में खाद्यान संकट बानी रहती है। यदि देश को खाद्यान संकट से बचाना है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है तो सिंचाई क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहिए। 

प्रश्न:4. पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से काम क्यों है?
उत्तर: पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की संख्या रोजगार की तुलना में बहुत अधिक है जिस करना सभी श्रमिकों को रोजाना रोजगार उपलब्ध नहीं हो पता है। हांलाकि सरकार ने वाला के मजदूरों के लिए 115 रूपए न्यूनतम दैनिक मजदूरी तय की है। लेकिन श्रमिकों की संख्या ज्यादा हो जाने के कारन वे रोजगार के लिए काम कीमत पर ही काम करने के लिए तैयार हो जाते है। 

प्रश्न:5. उत्पादन के कारक से आप क्या समझते है?
उत्तर: वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन करने के लिए विभिन्न प्रकार के साधनों की आवश्यक्ता पड़ती है जैसे भूमि, श्रम, पूँजी और उद्यम। इन सभी साधनों को उत्पादन के कारक कहा जाता है। इनका समायोजन कर के ही उत्पादन कार्य किया जाता है। 

विशेष बात: यदि इसमें कुछ त्रुटि हो या कुछ छूट गयी हो तो आप अपना संदेश कमेंट बॉक्स में दे सकते है। हम कोशिश करेंगे आपके प्रश्नों का जल्द ही उत्तर देने का। यदि आप कक्षा 11 और 12 का विद्यार्थी है तो आप झारखण्ड पाठशाला से तयारी कर सकते है। 

अन्य पाठ भी देखें: विज्ञान कोशिका कक्षा 8 

Post a Comment

Previous Post Next Post