दहन और ज्वाला कक्षा 8 की विज्ञान पुस्तक की अध्याय 7 से ली गयी है। इसमें हम इस अध्याय के महत्वपर्ण तथ्यों के बारें में गहन अध्ययन करेंगे। इसके अलावा परीक्षा में पूछें जाने वाले सभी प्रश्नों के बारें में पढ़ेंगे। सभी प्रश्न NCERT पुस्तक से ली गयी है। इसके समाधान में सावधानी बरती गयी है। यदि फिर भी किसी प्रकार की कोई त्रुटि मिलती है तो आप हमें कमेंट कर के जानकारी दे सकते है। इससे हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। चलिए पाठ का सफर शुरू करते है।
ऐसे विद्यार्थी जो झारखण्ड अधिविद्य परिषद राँची द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा की तैयारी कर रहें है उनके लिए यह हमारे वेबसाइट चयन एक बहुत ही फायदेमंद है। हमारा मकसद की झारखण्ड में निशुल्क शिक्षा को बढ़ावा देना है।
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चुनाव करें।
(1)निम्नांकित में किस ईंधन का उष्मीय मान सबसे अधिक होता है?
A.लकड़ी
B.किरोसिन
C.LPG
D.हाइड्रोजन
Ans-हाइड्रोजन
(11)दहन की क्रिया के लिए निम्नांकित कौन-सा शर्त अवश्यक है?
A.दहनशील पदार्थ की उपास्थिति
B.पदार्थ के ज्वलन ताप की प्राप्ति
C.वायु की उपास्थिति
D.इनमें सभी
Ans-इनमें सभी
(111)निम्नांकित में कौन-सा पदार्थ अदहनशील है?
A.लकड़ी
B.कोयला
C.पेट्रोल
D.पत्थर
Ans-पत्थर
(1V)निम्नांकित में कौन-सा पदार्थ दहनशील है?
A.काँच
B.लोहे का कील
C.सीमेंट
D.किरोसिन
Ans-किरोसिन
(V)किसी पदार्थ के दहन का पोषक पदार्थ है?
A.कार्बन
B.जल
C.ऑक्सीजन
D.कार्बन मानो ऑक्साइड
Ans-ऑक्सीजन
(V 1)खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा ईंधन कौन-सा है?
A.लकड़ी
B.कोयला
C.एल.पी.जी
D.हाइड्रोजन
Ans-एल.पी.जी
निम्नलिखित रिक्त स्थाओं की पूर्ति करें।
(1)लकड़ी और कोयला जलने से वायु का होता है!
(11)घरों में काम करने वाला एक द्रव ईंधन है!
(111)जलना प्रारम्भ होने से पहले ईंधन को उसके तक गर्म करना आवश्यक है।
(1V)तेल द्वारा उत्पन्न आग को द्वारा नियंत्रण नहीं किया जा सकता!
उत्तर यहाँ देखें- (1)प्रदूषण (11)एलपीजी (LPG) (111)ज्वलन ताप (1V)जल
3. दहन किसी कहते है?
Ans-आप अपने आस-पास बहुत सी जलती हुई वस्तुओं को देखते हैं। यह एक रासायनिक परिवर्तन है। अत: वह रासायनिक प्रक्रम जिसमें कीई पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर उष्मा प्रदान करता है, दहन कहलाता है।
4.ज्वलन ताप किसे कहते हैं?
Ans-वह न्यूनतम ताप जिसपर कोई पदार्थ जलना शुरू करता है, उसे ज्वलन ताप कहते हैं।
5.विधुत उपकरण सम्बध्द आग पर नियन्त्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता।
Ans-जल विधुत का सुचालक है इससे आग बुझाने वाले व्यक्ति को करंट लग सकता है। इसलिए विधुत उपकरण से सम्बध्द आग पर नियन्त्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता।
6.कागज स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता।
Ans-क्योंकि कागज एक पदार्थ है। यह आसानी से आग पकड़ लेता है। परंतु जब इसे ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटे हुए कागज का ज्वलन ताप कम हो जाता है। यही कारण है की ऐलुमिनियम पाइप पर लपेटा हुआ कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता।
7.ईंधन के उष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
Ans- ईंधन के उष्मीय मान को किलोजूल प्रति किलोग्राम (kj/kg) मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
8.समझाइए कि CO2 किस प्रकार आग को नियन्त्रत करती है?
Ans-ऑक्सीजन से भारी होने के कारण CO2 आग को एक कम्बल की तरह लपेट लेती है। इससे ईंधन और ऑक्सीजन के बीच संपर्क टूट जाता है और आग पर नियन्त्रण हो जाता है।
9.सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकर ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते है और क्यों?
Ans-सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकर धातु की नली द्वारा ज्वाला के सबसे बहारी क्षेत्र का उपयोग करते है। क्योंकि ज्वाला के सबसे बहारी क्षेत्र का ताप सबसे अधिक होता है जो चाँदी और सोने को पिघलाने के लिए पर्याप्त है।
10. ईंधन के दहन का पर्यवारण पर प्रभाव डेल।
Ans-ईंधन के दहन से हानिकारक उत्पाद प्राप्त होते हैं। आप जानते हैं कि ईंधन का उपयोग प्रतिदिन किया जाता है। ईंधन के उपयोग के बगैर हम एक दिन भी नहीं रह सकते। परंतु ईंधन का बढ़ता हुआ उपयोग हमारे पर्यावरण पर हानिकरक प्रभाव डाल रहा है। ईंधन के दहन से कई हानिकारक उत्पाद बनते हैं।(1)लकड़ी, कोयला,पेट्रोल इत्यादि बिना जले कार्बन के कण छोड़ते हैं।ये खतरनाक प्रदूषक हैं और दमा जैसे श्वांस रोग उत्पन्न करते हैं(2) यदि दहन के दौरान ईंधन को प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त नहीं होता है तो यह कार्बन मानोऑक्साइड जैसे खतरनाक गैस उत्पन्न करते हैं जो विषैला होता है।श्वांसन द्वारा इसे ग्रहण करने से मनुष्य का दम घुटने लगता है तथा उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
11.क्यों उत्पन्न होता है ज्वाला?
Ans-दहन के समय जो पदार्थ वाष्प में बदलते हैं वो ज्वाला का निर्माण करते हैं। मोमबत्ति वाष्पित होकर ज्वाला बनाती है। परंतु लकड़ी का कोयला वाष्पित नहीं होता है जिसके कारण लकड़ी का कोयला ज्वाला का निर्माण नहीं करता।
12.ईंधन क्या है?
Ans-आपने देखा कि घर में या किसी उधोग धंधे में ऊष्मा ऊर्जा के स्त्रोत के लिए लकड़ी कोयला, गोबर का गोइठा, मिट्टी का तेल, LPG गैस इत्यादि का प्रयोग किया जाता है। ये पदार्थ ईंधन कहलाते हैं।
13.क्या ईंधन को आदर्श होना चाहिए?
ईंधन के आदर्श होने की क्या शर्ते है?
- जो अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है।
- जिसका ज्वलन ताप न तो अधिक होता है और न ही कम।
- जो सस्ता और सुगमतापूर्वक उपलब्ध होता है।
- जो अधिक अपशिष्ट पदार्थ नहीं छोड़ता है।
- जिसका परिवहन, करना आसान है।
- जिसका संग्रह करना आसान है।
14.सामझाइए की मोटर वाहनों में सीएनजी के उपयोग से हमारे शहरों का प्रदूषण किस प्रकार कम हुआ है।
Ans-आजकल मोटर वाहनों में ईंधन के रूप में सीएनजी का उपयोग हो रहा है। जहाँ पेट्रोल डीजल के दहन से वायु में खतरनाक प्रदूषण होते हैं वही सीएनजी एक स्वच्छ ईंधन है। सीएनजी के दहन से बहुत ही कम प्रदूषण होता है। अत: यही दम मोटर वाहनों में सीएनजी का उपयोग करते हैं तो शहरों में वायु प्रदूषण कम होगा।
15.कारण बताइए -
(क)विद्युत उपकरण से सम्बन्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता।
Ans-विद्युत उपकरणों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए जल का उपयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि जल विद्युत का चालन कर सकता है और व्यकित को विद्युत के झटके लग सकते हैं।
(ख)एलपीजी लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है।
Ans-एलपीजी लकड़ी के दहन से धुआँ उत्पन्न नहीं होता है जबकि लकड़ी जलने पर धुआँ छोड़ता है। एलपीजी की थोड़ी मात्रा के दहन से अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है जबकि बहुत बड़ी मात्रा के दहन से भी कम ऊष्मा मुक्त होती है। साथ ही एलपीजी का भंडारण आसान होता है। इसलिए एलपीजी लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है।
(ग)कागज स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि एलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता।
Ans-किसी ईंधन पदार्थ तब आग पकड़ता है जब उसका तापमान ज्वलन-ताप के बराबर हो जाता है। कागज का ज्वलन-ताप बहुत ही कम होता है जिसके कारण यह आसानी से आग पकड़ लेता है। परंतु एलुमिनियम पाइप के चारों और लपेटा गया कागज को मिली ऊष्मा एलुमिनियम अवशोषित कर लेता है। इस कारण से कागज का तापमान उसके ज्वलन-ताप तक नहीं पहुँच पाता है। इसलिए एलुमिनियम पाइप के चारों और लपेटा गया कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता।
सम्बंधित पाठ अवश्य पढ़ें।
Tags:
Class 8