History Class 10 Chapter 2 Questions Answers In Hindi

History Class 10 Chapter 2: इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन। इस पथ के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को देखेंगे लेकिन उससे पहले कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में पड़ेंगे ताकि ताकि प्रश्न उत्तर को समझने में थोड़ी आसानी होगी। सभी तथ्य NCERT पुस्तक से ली गयी है। पुष्टि करने के लिए पुस्तक का सहारा अवश्य लें।

इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन महत्वपूर्ण तथ्य 

औपचारिक रूप से वियतनाम को 1945 में स्वतंत्रता मिली। इंडो चाइना तीन देशों से मिलकर बना है- वियतनाम, कम्बोडिया और लाओस। 1858 में फ़्रांस ने पहली बार वियतनाम में प्रवेश किया। धीरे धीरे उसने पुरे वियतनाम पर कब्ज़ा कर लिए।

1887 ई० ने फ्रेंच इंडो चाइना का गठन किया गया। फ़्रांसिसी शिक्षा देकर अपनी सभ्यता के रंग में रंगना चाहते थे। 1907 में टोंकिन फ्री स्कुल खोला गया। विज्ञान, स्वच्छता व् फ़्रांसिसी भाषा की कथाएँ शामिल थी।

होआ- हाओ आंदोलन (1939)- इस आंदोलन के संथापक हुइन्ह फू सो थे। वह जादू टोना करते व गरीबों की मदद करते थे। फ़्रांसिसी सरकार ने इन्हें पागल घोसित कर दिया। उन्हें पागल कहकर बुलाया जाता था।

1854 ई०: फ्रांसीसियों के पराजय के बाद जिनेवा में चली शांति वार्ता में वियतनामियों को देश का विभाजन मानने को बाध्य कर दिया गया। उत्तर और दक्षिण वियतनाम दो अलग- अलग राज्य बन गए।

उपनिवेशवाद: जब कोई ताकतवर देश अपने निजी हित को पूरा करने के लिए किसी और देश को अपने शासन क्षेत्र के अधीन कर लेता है। किसी देश को उपनिवेशवाद उस देश की खनिज संसाधन को अपने देश के विकास के लिए प्रयोग के लिए बनाया जाता है।

समन्वयवाद: यह के ऐसा विश्वास है है जिसमें विभिन्नताओं की बजाय समानता पर ध्यान देते हुए अलग-अलग मान्यताओं और विचारों को एक दूसरे के साथ लाने ला प्रयत्न किया जाता है। 

यातना शिविर: यह एक प्रकार की जेल होती थी जिसमे क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना लोगो को जेल डाला जाता था तथा उन्हें यातनाएँ दी जाती थी। यातनाएँ बहुत कठोर होती थी। 

स्कॉलर्स रिवोल्ट: यह एक आंदोलन थी जो 1868 फ़्रांसिसी कब्जे और ईसाई धर्म के प्रसार के खिलाफ प्रारम्भ हुआ था। इस आंदोलन के नेतृत्व शाही दरबार के अफसर कर रहें थें।

इंडो चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर:

प्रश्न: इंडो चाइना में कौन-कौन से देश सम्मिलित है?
उत्तर: इंडो चाइना में वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया देश को सम्मिलित किया जाता है। 

प्रश्न: संरचनागत परियोजना क्या है?
उत्तर: यह एक विशाल परियोजना होता है। इस परियोजना से किसी देश की अर्थव्यवस्था का ढाँचा तैयार किया जाता है। 

प्रश्न: 1930 में आये महामंदी का वियतनाम पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: 1930 के महामंदी से वियतनाम को बहुत प्रभावित किया- (1) वियतनाम में रबड़ और चावल के दाम बहुत अधिक गिर गए। (2) किसान के ऊपर भरी कर्ज का बोझ बढ़ा। (3) बेरोजगारी की समस्या बहुत तेजी से बढ़ी। 

प्रश्न: एजेंट ऑरेंज क्या है? 
उत्तर: यह एक विशेष प्रकार की जहर थी जिसे ऑरेंज रंग की पट्टियाँ बानी ड्रम में रखा जाता था। इस जहर का छिड़काव करने से पेड़ों की पत्तियाँ झड़ जाती है। अमेरिका ने इसे वियतनाम के जंगलों में प्रयोग किया था, क्योकिं वे इसे बर्बाद करना चाहते थे। ये जंगल अमेरिकी सेना के लिए बाधा बन रही थी। 

प्रश्न: उपनिवेशवाद की स्थापना क्यों की गयी?
उत्तर: उपनिवेशबाद की स्थापना साम्राज्यवाद देश की भलाई के लिए की गयी थी। एक साम्राज्यवादी देश अपने देश के सिमा क्षेत्र में हमेशा विस्तार चाहता है तथा कमजोर देश में अपना शासन स्थापित कर के उसके प्राकृतिक संसाधनों में अपना स्वामित्व स्थापित करना चाहता है। और ये सब कर के अपने देश का विकास करना चाहता है भलेही इसके लिए दूसरे देश की बर्बादी क्यों न हो जाएँ। 

प्रश्न: एकतरफा अनुबंध व्यवस्था क्या थी?
उत्तर: यह एक ऐसा अनुबंध था जिसके तहत मजदूरों को कोई अधिकार प्राप्त नहीं होता था। काम के प्रति एक नुबन्ध होता था जिसके शर्तों के अनुसार काम न कर पाने पर मालिक उनके खिलाफ मुकदमें दायर कर सकते थे। इस कारन उन्हें सजा भी होती थी और जेल में डाल दिया जाता था। 

प्रश्न: उपनिवेशवाद से प्रभावित देश के लोगो का जीवन कैसा होता है?
उत्तर: उपनिवेशवाद से प्रभावित देश के प्रायः लोग शोषित होते है। इनके साथ दासों वाली व्यव्हार किया जाता है। इनके द्वारा एकत्रित संपत्तियों का प्रयोग इनके देश के विकास में खर्च नहीं किया जाता है बल्कि उन्हें लुटा जाता है अपने देश के विकास लिए। इस तरह से ये लोग अपने ही देश में परदेशी बन जाते है। कुछ लोगो को अच्छा जीवन मिलता है ले लेकिन वे लोग पिट्ठू होते है जो बाहरी लोगो के साथ मिलकर अपने ही लोगो का शोषण करते। 

अन्य पाठ भी पढ़ें:

हमारे वेबसाइट में कक्षा 7 से लेकर 10 की NCERT पुस्तक की हिंदी नोट्स उपलब्ध है। यदि आप परीक्षा की तैयारी के लिए सटीक प्रश्न उत्तर पाना चाहते है तो हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे। अपना राय या सुझाव कमेंट करे के दे सकते है। इससे हमारे साइट की सेवाओं में सुधार में मदद मिलेगी। धन्यवाद। 

Post a Comment

Previous Post Next Post