राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा कक्षा 10 भूगोल।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा कक्षा 10 भूगोल: इस पाठ से संबधित सभी प्रश्न उत्तर को प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। सभी प्रश्न वार्षिक परीक्षा के लिए बहुत ही अवश्यक है। सुझव के लिए कमेंट करें।

इस पाठ में जल, थल और वायु परिवहन के साथ- साथ पाइपलाइन, संचार सेवा, अन्तराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन एक व्यापार के रूप में पढ़ेगें।
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा कक्षा 10 भूगोल।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

ये सभी प्रश्न एनo सीo ईo आरo टीo पुस्तक के आधार पर तैयार की गयी है। इस में हल किये गए सभी प्रश्न वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रख कर बनाया गया है। वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए इस ठीक से पढ़ लें। 

प्रश्न.1: परिवहन के साधन से आप क्या समझते है?
उत्तर: वैसे साधन जो मनुष्यों एवं सामानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेन और ले जाने के काम में आते है, परिवहन के साधन कहलाते है। उदहारण के तौर पर रेल, वायु एवं जल परिवहन इसके स्पष्ट उदाहरण है।

प्रश्न.2: संचार के साधन से आप क्या समझते है?
उत्तर: वे साधन जो सूचना को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के काम में आते है, संचार के साधन कहलाते है। इसके उदाहरण है- समाचार पत्र, एड़ियों, टेलीविज़न, मोबाइल और ईमेल आदि।

प्रश्न.3: भारत के सड़क परिवहन के बारें में लिखें।
उत्तर: विश्व का सबसे बड़ा सड़क जाल वाले देशों में भारत भी शामिल है। राजमार्ग समेत भारत के सड़क जाल लगभग 56 लाख किलोमीटर है। भारतीय सड़क परिवहन रेल परिवहन से पूर्व प्रारम्भ हुआ था। सड़क परिवहन रेल परिवहन के तुलना में ज्यादा सुविधानजनक मन जाता है। 

प्रश्न.4: भारतीय सड़कों के प्रकारों को लिखें। 
उत्तर: भारतीय सड़कों को मुख्यतः 6 वर्गों में बाँटा गया है, ये निम्नलिखित है:
  1. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग: ये महा राजमार्ग है जो देश के चार महा नगरों को जोड़ता है।
  2. राष्ट्रीय राजमार्ग: ये राजमार्ग दूरस्थ भागों को जोड़ता है।
  3. राज्य राजमार्ग: ये मार्ग जिला मुख्यालय को राज्य की राजधानी से जोड़ता है।
  4. जिला मार्ग: जिला प्रशासनिक केंद्र को जिला के मुख्यालय से जोड़ता है।
  5. अन्य सड़कें: ये सड़कें सहारों और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है।
  6. सीमांत सड़कें: उत्तर और उत्तर पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें है। 

प्रश्न.5: सड़क परिवहन रेल परिवहन से महत्वपूर्ण है, कैसे?
उत्तर: सड़क परिवहन को रेल परिवहन से ज्यादा महावतपूर्ण माना गया है। इसके लिए कई कारण उत्तरदायी है। सड़क परिवहन रेल परिवहन के तुलना में कई गुना अधिक प्राचीन है। सड़क परिवहन का निर्माण रेल परिवहन के तुलना में अधिक सुविधाजनक और काम खर्चीला होता है। रेल परिवहन कुछ क्षेत्रों तक ही सिमित है जबकि सड़क परिवहन घरों तक पहुँचती है। सड़क परिवहन का निर्माण पहाड़ी, दुर्गम, उबड़-खाबड़ स्थानों में भी निर्मित की जा सकती है। 

प्रश्न.6: सड़क परिवहन की समस्याओं को लिखें। 
उत्तर: भारत की सड़क परिवहन बहुत बड़ी है लेकिन जनसख्याँ के दृष्टि में ये अपर्याप्त है। बहुत सी सड़कें कच्ची है जिसका प्रयोग वर्षा के समय में नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में वाहनों की सख्यां तेजी से बढ़ रही है जिस कारन सड़कों में ट्रैफिक जाम लगी रहती है। बहुत-सी सडकों की मरम्मत नहीं कराई जाती है। 

प्रश्न.7: रेल परिवहन के क्या-क्या लाभ है?
उत्तर: रेल परिवहन यात्रियों तथा सामान को ढोने के लिए के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। ये विभिन्न कार्यों में हमारे लिए सहायक है जैसे - व्यापार, तीर्थ यात्रायें, भ्रमण और बड़ी मात्रा में लम्बी दुरी तक सामान परिवहन आदि। देश के सभी हिस्सों को आपस में जोड़कर राष्ट्र का एकीकरण करती है। ये उद्योग और कृषि के विकास में भी सहयोग करती है। 

प्रश्न.8: पाईपलाईन परिवहन के क्या-क्या लाभ है?
उत्तर: पाईपलाईन परिवहन का उपयोग गैस, जल और खनिज तेल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पाइपों के द्वारा पहुँचाया जाता है। पाईपलाईन को बिछाने की लगत बहुत अधिक होती है, लेकिन इसका संचालन सस्ता होता है। इस परिवहन के कई सरे फायदें है जैसे - शीघ्र परिवहन, समय बचत, चोरी से सुरक्षित और बर्बाद न होना आदि। पाईपलाईन परिवहन से रेल परिवहन पर बढ़ाते दबाव को काम किया जा सकता है। 

प्रश्न.9: जल परिवहन क्या है? इसके क्या लाभ है?
उत्तर: वे साधन जो जल के रास्ते मनुष्यों और साधनों को एक स्थान से  दूसरे स्थान तक ले जाती है, जल परिवहन कहलाती है। इसके कई फायदें है। यह सभी परिवहनों के तुलना में सबसे सस्ता होता है जो भरी सामान को ले जाने में सहायक होती है। यह पर्यावरण के अनुकूल होती है। देश के अंदर नदियों तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए समुद्र जल मार्ग का प्रयोग किया जाता है। 

प्रश्न.10: भारत के प्रमुख हवाई अड्डो के नाम लिखें।
उत्तर: भारत के प्रमुख हवाई अड्डा निम्नलिखित है:
  1. इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - यह नई दिल्ली में है। 
  2. राजा सांसी - यह पंजाब के अमृतसर में है। 
  3. छत्रपति शिवजी - यह मुम्बई में है। 
  4. मीनमक्कम - चेन्नई में। 
  5. नेताजी सुभाष चंद्र - कोलकाता में। 
  6. राजीव गाँधी - हैदराबाद में है। 

संबंधित पाठ पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post