संसाधन कक्षा 8: Sansadhan Class 8 NCERT Solution in Hindi

Sansadhan Class 8: यह अध्याय कक्षा 8 के भूगोल पुस्तक संसाधन एवं उसका विकास से लिया गया है। यह अध्याय 1 है। इसमें संसाधन के विषय में सम्पूर्ण जानकरी प्रेषित की गयी है। Sansadhan Class 8 NCERT Solution हिंदी में उपलब्ध कराई गयी है। NCERT Answer प्राथमिक और माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए परीक्षा उपयोगी प्रश्नों का सटीक समाधन उपलब्ध कराता है।
sansadhan kya hai
इस पथ के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को देखेगें जो हमारे वार्षिक परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है। पाठ की सुरुआत मोनू और राजू से शुरू होती है जो घर की सफाई में आने अम्मा की मदत करते है। इसी दौरान अम्मा उन्हें बताती है की हमरे चारो ओर की वे सभी बस्तुएँ जो हमरे काम को आसान बनातें है, उसे संसाधन कहते है। चलिए संसाधन से संबधित सभी प्रश्नों को हल करते है।

Sansadhan Class 8 Geography Chapter1 Questions Answers. 

प्रश्न: संसाधन क्या है? या, संसाधन से आप क्या समझते है?
उत्तर: संसाधन से हमारा तात्पर्य हमारे आस-पास के उन सभी वस्तुओं से है जो हमारे आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, हमारे काम को आसान बनता है या हमारे लिए उपयोगी है। जैसे- हवा, जल, भूमि, पेड़-पौधे, मोबाइल, कम्प्यूटर आदि। 

प्रश्न: कोई वस्तु संसाधन कैसे बनता है?
उत्तर: किसी बस्तुओं को संसाधन उस वस्तु की उपयोगिता बनती है। प्रत्येक वस्तु की एक अपनी महत्व होती है जो मानवों की आवश्यकता की पूर्ति करता है। यदि किसी कोई वास्तु उपयोगी न हो तो वह संसाधन कहलाती है। उदहारण ले लिए 'जल' एक संसाधन है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है।यह हमारे लिए अनेक कारणों से उपयोगी है।

प्रश्न: पेटेन्ट शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: पेटेन्ट शब्द का अर्थ किस विचार या अविष्कार पर एकाधिकार से है। यह किसी व्यक्ति को या कंपनी को किस पर एक मात्रा अधिकार स्थापित करने का क़ानूनी अधिकार देता है। 

प्रश्न: मानव संसाधन क्या है?
उत्तर: जब जनसंख्या अपने ज्ञान, कौशल और तकनिकी विकास करना है जो वह जनसंख्या मानव संसाधन कहलाता है। अर्थात मानव भी हमारे लिए उपयोगी जो कई प्रकार से हमारे काम है। इसलिए मानव को भी एक संसाधन के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

प्रश्न: प्राकृतिक संसाधन क्या है?
उत्तर: वैसे संसाधन जो हमें प्राकृतिक से उपहार के रूप में मिले है, प्राकृतिक संसाधन कहलाते है। इन संसाधनों के प्रयोग के लिए हमें ज्यादा संसोधन की आवश्यकता नहीं होती है। जैसे- जल, हवा, जंगल, नदी, मिट्टी आदि। अधिकांश प्राकृतिक संसाधन हमें निःशुल्क उपलब्ध होते है। 

प्रश्न: वास्तविक संसाधन और संभाव्य संसाधन में क्या अंतर है?
उत्तर: वास्तविक संसाधन वे संसाधन है जिनकी मात्रा ज्ञात होती है और जिनका प्रयोग वर्तमान में हो रही है। जैसे- कोयला और खनिज तेल आदि। जबकि, संभाव्य संसाधन वे संसाधन है जिनकी सम्पूर्ण मात्रा अभी तक ज्ञात नहीं है और वर्तमान में इनका उपयोग नहीं हो रहा है। इनका उपयोग भविष्य में किया जा सकता है। लद्दाख में पाया गया यूरेनियम संभाव्य संसाधन है। 

प्रश्न: जैव और अजैव संसाधन में क्या अंतर है?
उत्तर: उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों को जैव और अजैव में विभाजित किया गया है। जैव संसाधन का संबंध सजीव वस्तुओं से और अजैव संसाधनों का संबंध निर्जीव वस्तुओं से होता है। मृदा, चट्टान और खनिज अजैव संसाधन है जबकि पेड़-पौधे जैव संसाधन है। 

प्रश्न: नवीकरणीय और अनवीकरणीय में क्या अंतर है?
उत्तर: नवीकरणीय संसाधन का प्रयोग करने के पश्चात पुनःचक्रण किया जा सकता है अर्थात दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके विपरीत अनवीकरणीय संसाधनों का एक बार प्रयोग करने के पश्चात इनका भण्डारण समाप्त हो जाता है। अर्थात इनका दोबारा प्रयोग संभव नहीं है या फिर दोबारा प्रयोग में हजारों वर्ष लग जाते है। जल और वायु आदि नवीकरणीय संसाधन जबकि कोयला और खनिज आदि अनवीकरणीय संसाधन है। 

प्रश्न: मानव निर्मित संसाधन क्या है?
उत्तर: वैसे संसाधन जिनकी उत्पत्ति मानवों द्वारा की गयी हो वे मानव संसाधन होते है। जैसे- टेबल-कुर्सी, टीवी, पंखा और भवन आदि। दूसरे शब्दों में जब प्राकृतिक संसाधनों को मानवों द्वारा बदल दी जाती है या विकसित की जाती है तो वे मानव निर्मित संसाधन कहलाते है। जैसे लोह खनिज प्राकृतिक संसाधन है जबकि लोहा मानव निर्मित संसाधन है। 

कुछ अन्य उपयोगी आर्टिकल पढ़ें:

Post a Comment

Previous Post Next Post